Home Featured दरभंगा शहरी विधानसभा के पूर्व विधायक सुल्तान अहमद का निधन।
January 28, 2022

दरभंगा शहरी विधानसभा के पूर्व विधायक सुल्तान अहमद का निधन।

दरभंगा: दरभंगा शहरी विधानसभा के पूर्व विधायक सुल्तान अहमद का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन से दरभंगा में शोक की लहर देखी जा रही है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि भी दी जा रही है।

Advertisement

पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पूर्व विधायक श्री अहमद पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। श्री अहमद का शुक्रवार को उनके बीबी पाकड़ मुहल्ला स्थित आवास पर निधन हो गया। व्यवसायी से राजनेता बने श्री अहमद ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत कांग्रेस से की थी। साल 1991 में तत्कालीन सांसद अली अशरफ फातमी के संपर्क में आने के बाद श्री अहमद ने कांग्रेस को छोड़ दिया और राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ) के कार्यकर्ता बन गए। इसके बाद वे दरभंगा शहरी विधानसभा से विधायक भी बने।

श्री अहमद के निधन पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा शोक संवेदना भी व्यक्त की जा रही है।
राष्ट्रीय जनता दल के दरभंगा जिलाध्यक्ष उमेश राय ने सुल्तान अहमद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि सुल्तान अंसारी के निधन से राष्ट्रीय जनता दल परिवार को अपुरणीय क्षति हुई है। वे जीवन पर्यन्त गरीब-गुरबा एवं शोषित- पीड़ितों की सेवा में सदैव तत्पर रहे ।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…