Home Featured मिथिला स्टुडेंट यूनियन की प्रखंड कार्यकारिणी का हुआ गठन।
January 30, 2022

मिथिला स्टुडेंट यूनियन की प्रखंड कार्यकारिणी का हुआ गठन।

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत सतीघाट स्थित नंद किशोर उच्च विद्यालय सतीघाट के प्रांगण मे रविवार को मिथिला स्टुडेंट यूनियन की प्रखंड स्तरीय बैठक संगठन के कुशेश्वर स्थान प्रभारी किसन कुमार झा की अध्यक्षता मे हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रखंड कार्यकारणी का पुनर्गठन किया गया।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए किसन कुमार झा ने बताया कि विगत दिनों बिरौल में हुए बैठक में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार द्वारा कौशल झा को प्रखंड अध्यक्ष के रूप मे नियुक्त किया गया था। उसी आलोक में आज प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

कार्यकारिणी के सबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मुकुंद झा को प्रखंड उपाध्यक्ष, संकीत कुमार को सचिव, संत कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष तथा राजा रॉकी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दुर्गानंद को हरिनगर पंचायत अध्यक्ष एवं नितिश को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

मौके पर संगठन के जे के कॉलेज प्रभारी रुद्रमोहन ने कहा कि मिथिलावाद की विचारधारा ही संपूर्ण मिथिला के समग्र विकास का माध्यम है। वही संगठन के जे के कॉलेज अध्यक्ष पारस ने कहा कि कई वर्षों से संगठन के द्वारा मिथिला क्षेत्र मे व्यापक परिवर्तन के लिए संघर्ष किया जा रहा हैं उसी का परिणाम है कि आज हर गांव से नौजवान संगठन के विचारधारा को स्वीकार कर संगठन से जुड़ रहें हैं। यहीं नौजवान आने वाले समय मे अपने समाज को नव मार्ग प्रशस्त करेंगें।

मौके पर संगठन के प्रखंड अध्यक्ष कौशल, कन्हैया, सोनु, सौरभ आदि कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Share

Check Also

दरभंगा में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच बुधवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा…