Home Featured यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को नि: शुल्क भारत लाने की मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन।
February 27, 2022

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को नि: शुल्क भारत लाने की मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: हमें युद्ध नहीं, शांति चाहिए। रूसी राष्ट्रपति पुतिन होश में आओ। यूक्रेन पर मिलिट्री हमला बंद करो। यूक्रेन पर रूसी सैन्य आक्रमण और यूएस-एनएटीओ की ओर से पूर्वी यूरोप में विस्तार पर रोक लगाओ। भारत सरकार, रुस के द्वारा यूक्रेन पर मिलिट्री हमला के दरम्यान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल नि: शुल्क भारत लाने का प्रबंध करो आदि मांगों को लेकर रविवार को जनसंस्कृति मंच, आइसा, शिक्षक संघ गोपगुट के संयुक्त नेतृत्व में नागरिक शांति मार्च निकाला गया।

मार्च मिर्जापुर चौक से आयकर ऑफिस भोगेन्द्र झा चौक और वहां से पुनः मिर्जापुर चौक पर समाप्त किया गया। मार्च का नेतृत्व जसम के जिला सचिव समीर कुमार, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, शिक्षक संघ के नेता फतह आलम ने किया। इस अवसर पर जसम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सुमन, जिलाध्यक्ष राम बाबू आर्य, कवि मनोज कुमार झा, जसम सह सचिव मंजू कुमार सोरेन, रूपक कुमार, आइसा राज्य सह सचिव प्रिंस राज, मिथिलेश कुमार,रौशन कुमार, शिक्षक संघ के संतोष कुमार मंडल,संजय कुमार, देवेंद्र प्रसाद, भाकपा(माले) लोकल सचिव रंजन प्रसाद सिंह, वरिष्ठ नेता भूषण मंडल सहित कई लोग शामिल थे।

Advertisement

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यूक्रेन की सीमाओं पर रूस द्वारा किया जा रहा सैन्य आक्रामकता का प्रदर्शन भारी चिन्ता का विषय है। वर्तमान संकट का हल यूक्रेनी जनता के आत्मनिर्णय के अधिकार का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से परस्पर बातचीत के द्वारा किया जाना चाहिए। इस टकराव के समाधान की दिशा में रूस को यूक्रेन की सीमाओं से अपनी सेनायें तत्काल वापस बुला लेनी चाहिए। रूस एवं अमेरिका व नाटो को यूक्रेन में कोई भी हस्तक्षेप तत्काल बंद कर तनाव को कम करने लिए मिन्स्क-2 समझौते के आधार पर कूटनीतिक समाधान निकालना चाहिए। हम अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा यूक्रेन को लेकर फैलाए जा रहे युद्धोन्माद की कड़ी भर्त्सना करते हैं।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…