Home Featured महंगाई रोकने में विफल सरकार अब राशनकार्ड बंद करके छीन रही गरीबों के जीने की उम्मीद: रिजवान।
May 29, 2022

महंगाई रोकने में विफल सरकार अब राशनकार्ड बंद करके छीन रही गरीबों के जीने की उम्मीद: रिजवान।

दरभंगा: रविवार को भाकपा माले नगर के लहेरियासराय शाखा की बैठक का आयोजन भगत सिंह नगर के परिसर में किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता लोकल सचिव विजय महासेठ व शाखा सचिव राजा कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

आयोजित मीटिंग को संबोधित करते हुए वार्ड जोन प्रभारी रिजवान आजाद ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई व राशन कार्ड के खिलाफ वामदलों द्वारा 30 मई को दरभंगा जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी की सफलता को लेकर ब्रांच शाखा की बैठक का आयोजन किया गया है।

श्री आजाद ने कहा बढ़ते हुए महंगाई को रोक पाने में केंद्र सरकार नाकामयाब रही है। पेट्रोलियम पदार्थ में अब तक 70% की वृद्धि हुई। खाद्य सामग्रियों की कीमत बेतहाशा वृद्धि हुई है। मोदी और नीतीश के राज में आम आदमी महंगाई के मार से बेहाल है। एकतरफ महंगाई बेहताशा बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर गरीबों

Advertisement

केलिए जो राशन जिंदगी जीने की उम्मीद की किरण है, उसी राशन कार्ड को रद्द किया जा रहा है। यह केंद्र व राज्य सरकार की बड़ी विफलता है। राशन कार्ड 2011 के जनगणना के मापदंड के आधार पर बनाया गया था। राशन कार्ड रद्द कर गरीबों के पेट पर लात मारने का काम क्या जा रहा है जिसका पर्दाफाश किया जाएगा।

बिजली विभाग द्वारा दरभंगा शहर में लोगों पर और बोझ बढाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना आम जनों के कमाई को लूटने के बराबर है, जिसका जबरदस्त विरोध होगा। साथ ही दरभंगा नगर निगम कचरा संग्रह के नाम पर 360 से 5000 तक की वसूली को बंद करने तथा भूमिहीन गरीबों को प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत पक्का मकान देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सभी बीपीएल, एपीएल, पीएचएच, अंतोदय योजना आदि संबंधित कार्ड धारियों को 200 यूनिट बिजली फ्री

Advertisement

देना होगा एवं नगर निगम द्वारा निर्धारित स्लम क्षेत्र में बसे गरीब परिवारों को मकान कर मुक्त करने राज सरकार का प्रावधान है, इसके बावजूद निगम टैक्स ले रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

बैठक में कामेश्वर पासवान, साधना शर्मा, चंद्र पासवान , मोहन पासवान, अर्जुन पासवान, बसंती देवी, शीला देवी, रितु देवी, शांति देवी इत्यादि भी उपस्थित थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में एक युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…