Home Featured शहर में फिर चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, तोड़े गए पक्के मकान भी।
June 3, 2022

शहर में फिर चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, तोड़े गए पक्के मकान भी।

दरभंगा: शहर में जाम की समस्या विकराल हो चुकी है। शायद इसी को लेकर जगह जगह अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी अतिक्रमण पर बुलडोजर चला।

Advertisement

दरअसल सदर अंचल प्रशासन की सूचना पर दरभंगा नगर निगम द्वारा भटियारिसराय अवस्थित मारवाड़ी कॉलेज रोड में अतिक्रमण हटाने का अभियान चला। अभियान का नेतृत्व सदर अंचलाधिकारी इन्द्रासन साह स्वयं कर रहे थे। इस दौरान नगर थाना की पुलिस भी मौजूद थी। उनके साथ सहयोग के लिए लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद व थाने की पुलिस के अलावा पुलिस केंद्र के भी जवान मौजूद थे। सदर सीओ ने कहा कि भटियारीसराय से काली मंदिर जाने वाली सड़क के किनारे कुछ लोगों का मकान आंशिक रूप से बढ़ा हुआ था। इसे अतिक्रमणमुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को लेकर इन लोगों को पहले नोटिस दिया जा चुका था, फिर भी इन लोगों ने अतिक्रमित सड़क की जमीन को खाली नहीं किया। इसके कारण पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी कॉलेज की बाउंड्री की तीन फीट जमीन भी अतिक्रमित है। उसे खाली करने के लिए कॉलेज के प्रशासन को कह दिया गया है।

बता दें कि अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ निर्धारित समय पर भटियारीसराय पहुंचे। इसके बाद कर्मियों ने जेसीबी से अवैध निर्माण को ढहाना शुरू किया। सड़क किनारे के दुकानों पर बुलडोजर चलना जैसे चालू हुआ, अगल बगल के दुकानदारों ने खुद ही अपने दुकान खाली कर दिया।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…