Home Featured आरोपी महिला को घंटों पोल से बांध कर रखने के बाद लोगों ने किया पुलिस के हवाले।
June 5, 2022

आरोपी महिला को घंटों पोल से बांध कर रखने के बाद लोगों ने किया पुलिस के हवाले।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जब अपराधियों में पुलिस का डर नही रहा तो अमलोगों की भीड़ भला कानून हाथ मे लेने से पीछे भला कैसे हटे! जब पुलिस काफी समय बीत जाने पर भी गम्भीर घटना के आरोपियों को गिरफ्तार नही कर सकी तो आरोपी पर नजर पड़ते ही लोगों ने कानून हाथ मे ले लिया और एक आरोपी महिला को सरेआम बिजली के खम्भे से बांध दिया। फिर बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है।

दरअसल, रविवार को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चूनाभट्टी मोहल्ला के कुछ लोगों ने मिलकर एक घटना के आरोपित महिला को पकड़कर रस्सी के सहारे पोल से बांध दिया। काफी देर तक मोहल्ले वासियों ने आरोपित महिला के साथ वाद विवाद किया। बाद में महिला को विश्वविद्यालय थाना के हवाले कर दिया गया।

Advertisement

आरोपी महिला की पहचान श्याम साह की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज होने के कारण विश्वविद्यालय थाना ने नगर थाना के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि रामनवमी के दिन टावर चौक के निकट चुनाभट्ठी मोहल्ला के रहने वाले गणेशा साह को उसी मोहल्ला के धौलु साह व विशाल साह ने डाईगर से गोदकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया था। उसी मामले में रेखा देवी भी आरोपी थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार थे। रविवार की सुबह मोहल्ला के लोगों ने रेखा देवी को कंगवा गुमटी के पास देखा। वहां मोहल्ले वासियों एवं रेखा में कुछ विवाद हुआ। बाद में मोहल्ला के दर्जनों लोग वहां जुट गए, जिसके बाद उसे पकड़कर चुनाभठ्ठी मोहल्ला ले जाया गया। वहा आरोपी महिला को रस्सी के सहारे पोल से बांध दिया। कुछ लोग वहां इस घटना का वीडियो भी बनाने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मुक्त कराकर थाने ले आयी।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…