Home Featured ऊंचे संकल्प से मिलती है बड़ी उपलब्धि: आलोक राज।
June 10, 2022

ऊंचे संकल्प से मिलती है बड़ी उपलब्धि: आलोक राज।

दरभंगा: पर्यवेक्षण गृह मे आवासित किशोर मे मानसिक व व्यवहारिक रूपांतरण व साकारात्मक बदलाव तथा गृह मे सहज बातावरण हेतु मार्गदर्शन प्रेरणा एवं परामर्शन हेतु आयोजित कार्यक्रम के चौथे दिन जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने असफलता ही सफलता की जननी है, विषय पर किशोरगण का परामर्श किया।

बच्चों का हौसलावर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि ऊंचे संकल्प से ही बड़ी उपलब्धि मिलती है। असफलता से कभी नही घबराने का हौसला देते हुए कई ज्ञानवर्धक बातें बच्चों को समझाया। उन्होंने कहा कि आपकी सोच, विचारधारा एवं आपके संकल्प ही आपको सफलता की ओर ले जाएगी। आपके अंदर अदभुद अपार आंतरिक शक्ति विद्यमान है,असफलता से उबरने के लिए उस शक्ति को जागृत करने की आवश्यकता है। साथ ही ध्यान रहे कि नकारात्मक चिंतण उन्नति एवं सफलता मे बाधा है। इसलिए अपनी सोच हमेशा सकारात्मक रखे।

Advertisement

कार्यक्रम मे उपस्थित किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अजीत कुमार मिश्र ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आचार्य विनोबा भावे द्वारा लिखित किताब ग्राम पंचायत भेंट किया। वहीं उन्होंने किशोरगण से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि अपने अंदर व्याप्त निराशा को त्याग कर एक बेहतर जीवन एवं उज्जवल भविष्यक निर्माण का संकल्प ले।

इस अवसर पर अधीक्षक शशिकांत सिंह, परिवीक्षा अधिकारी बसंत ठाकुर, परामर्शी अजय कुमार, पारा मेडिकल गृह पिता शोभा नन्द सहित सभी बच्चे मौजूद थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…