महिला सशक्तीकरण में सिलाई का महत्वपूर्ण योगदान: डॉ निशा।
दरभंगा: महिला सशक्तीकरण में सिलाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके जरिए महिलाएं अपने कपड़ों को स्वयं सिलने साथ दूसरों के कपड़े सिलकर कमाई भी कर लेती हैं। यह एक ऐसा स्वरोजगार का साधन है जिसे बहुत ही कम पूंजी में महिलाएं घर बैठे कर सकती हैं। अध्ययन से नाता छोड़ चुकी महिलाए भी सर्जना निखार शिविर के माध्यम से इस क्षेत्र में अपना कैरियर संवार सकती है।

उक्त बातें शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा इकाई के द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में आयोजित हो रहे निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु सर्जना निखार शिविर अंतर्गत पांचवे दिन प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत सिलाई की प्रशिक्षिका डॉ निशा शरण सिन्हा ने कहीं। वहीं योग का प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक रौशन उपाध्याय ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के योग्य बनने के लिए शरीर और मन मस्तिष्क का भी स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके लिए योग शिक्षा ही आसान और सरल माध्यम है। इसे नियमित रूप से स्वयं भी करें और समाज में भी बच्चों को योग शिक्षा की जानकारी के लिए प्रेरित करें। मिथिला पेंटिंग की प्रशिक्षिका आरती महतो ने गणपति, शंख, बोर्डर बनाना आदि विषयो का प्रशिक्षण दिया।
पार्षदों के आंदोलन के बाद कचरा उठाव टैक्स में हुआ बदलाव।
दरभंगा: वार्ड पार्षदों के आंदोलन के बाद दरभंगा नगर निगम द्वारा कचरा उठाव टैक्स में बदलाव क…