Home Featured बाढ़ पूर्व की तैयारियों एवं योजनाओं का निरीक्षण करने दरभंगा पहुँचे जल संसाधन मंत्री संजय झा।
June 14, 2022

बाढ़ पूर्व की तैयारियों एवं योजनाओं का निरीक्षण करने दरभंगा पहुँचे जल संसाधन मंत्री संजय झा।

 

दरभंगा: बिहार सरकार के जल संसाधन व सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री संजय झा ने मंगलवार को दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, बेगूसराय व खगड़िया बाढ़ प्रमंडल की नदियों व तटबंध निर्माण कार्य का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, अभियंता प्रमुख, बाढ़, मुख्य अभियंता, बाढ़ व मुख्य अभियंता (योजना एवं निगरानी) भी थे।

इसके बाद मंत्री ने दरभंगा हवाई अड्डे को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए एयरपोर्ट के चारों ओर लगभग 11.85 किलोमीटर में बनाये गये रिंग बांध का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इससे पूरे एयरफोर्स परिसर की पेट्रोलिंग में मदद मिलेगी। इससे पूर्व उन्होंने घनश्यामपुर में दायां कमला बलान तटबंध के जयदेवपट्टी से रसियारी तक तटबंध ऊंचीकरण, सुदृढ़ीकरण तथा मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर घनश्यामपुर व तारडीह प्रखंड को बाढ़ से मुक्ति मिल जाएगी।

Advertisement

तत्पश्चात मंत्री ने समाहरणालय स्थित आंबेडकर सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक भी की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिये। इससे पहले उन्होंने दिल्ली मोड़ स्थित एक होटल में एफएमआईसी व विश्व बैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कर अपने विचार रखे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…