Home Featured हत्या के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, डेढ़ महीने से अधिक से था फरार।
June 22, 2022

हत्या के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, डेढ़ महीने से अधिक से था फरार।

 

दरभंगा: शहर के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत शुभंकरपुर अवस्थित बद्रीनाथ मंदिर के निकट गत एक मई को मनोज महतो की पत्नी विभा देवी के निर्मम हत्या के आरोपी रवि ने बुधवार की शाम नगर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। करीब डेढ़ महीने से अधिक से उसकी पुलिस को तलाश थी। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस द्वारा आगे की न्यायिक प्रक्रिया की जा रही है।

बताते चलें कि गत एक मई को मनोज महतो की पत्नी विभा देवी का विवाद अपने पड़ोसी विनोद महतो की पत्नी किरण देवी से हो गया। दोनों के बीच काफी बहस हो रही थी। दोनों के बीच हो रहे गाली गलौज को सुनकर विनोद महतो का पुत्र रवि कुमार बाहर निकला और मनोज महतो की पत्नी विभा देवी को तड़ातड़ चाकू मारने लगा। बताया जाता है कि उसने विभा देवी के पेट, पीठ, कंधे आदि कई जगह वार कर उसके शरीर को गोद डाला।जबतक लोग कुछ समझ पाते और महिला को रवि के चंगुल से छुड़ा पाते, रवि विभा देवी को धक्का देकर गिराकर भाग गया। बताया जाता है कि उसने चाक़ू को वहीं नदी में फेंक दिया था।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…