Home Featured एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचे भूमि विवाद से सम्बंधित ज्यादातर मामले।
June 24, 2022

एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचे भूमि विवाद से सम्बंधित ज्यादातर मामले।

दरभंगा: सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को लगने वाले एसएसपी के जनता दरबार में फरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर पहुंचते रहते हैं। थाना स्तर से न्याय मिलने में देरी अथवा भेदभाव की आशंका मन मे रहने पर एसएसपी से मिलकर सुनाने पर फरियादियों को न्याय की उम्मीद रहती है। इसी क्रम में शुक्रवार को एकबार पुनः एसएसपी के जनता दरबार मे फरियादियों की अच्छी भीड़ दिखी। एसएसपी अवकाश कुमार ने बारी बारी सबके फरियाद को सुनकर मामले से सम्बंधित अधिकारियों को निष्पादन का निर्देश भी दिया।

Advertisement

जनता दरबार के सम्बंध में जानकारी देते एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि उनके समक्ष ज्यादातर भूमि विवाद से सम्बंधित मामले आये। भूमि विवाद के मामलों में फरियादियों को शनिवार को लगने वाले अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के संयुक्त जनता दरबार मे जाने को कहा गया। यदि थाना स्तर से विवाद नही सुलझता तो उसके ऊपर एसडीओ एवं एसडीपीओ स्तर पर सुनवाई होती है। ज्यादा जटिल मामले को वे और जिलाधिकारी अपने स्तर से आयोजित जनता दरबार मे देखते हैं।

एसएसपी ने कहा कि इसके अतिरिक्त कुछ मामले कांड के जांच एवं गिरफ्तारी आदि से सम्बंधित थे। मामले में संबंधित अधिकारियों को निष्पादन का निर्देश दिया गया है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेईई मेंस द्वितीय सत…