Home Featured पुजारी हत्याकांड के आरोपी के घर कुर्की करने पहुंची पुलिस तो आरोपी ने कर दिया सरेंडर।
June 30, 2022

पुजारी हत्याकांड के आरोपी के घर कुर्की करने पहुंची पुलिस तो आरोपी ने कर दिया सरेंडर।

दरभंगा: पुलिस की लगातार दबिश और कोर्ट के आदेश के बाद कुर्की की कारवाई केलिए पहुंचने के दवाब को देखते हुए आखिरकार पुजारी हत्याकांड के मुख्य आरोपित आशु ठाकुर ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

बताते चलें कि गत वर्ष 14 अक्टूबर की अहले सुबह विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के कंकाली मंदिर में मुख्य पुजारी राजीव कुमार झा की हत्या चार लोगों ने मिलकर गोली मारकर कर दी थी। घटना के बाद तीन आरोपितों को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया था। लोगों ने एक आरोपित मोतिहारी जिले के चकिया थाने के फलवरिया निवासी पुलकित राज को पीट-पीटकर मार डाला था। लोगों की पिटाई से दो आरोपित शुभंकरपुर निवासी अभिषेक राज एवं लक्ष्मीसागर निवासी अभिजीत श्रीवास्तव जख्मी हुए थे। एक आरोपित आशु ठाकुर मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस की थी।

Advertisement

अंततः पुलिस ने कोर्ट से कुर्की का आदेश लिया और गुरुवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपित आशु ठाकुर के घर विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा कुर्की करने पहुंचे। आरोपित के घर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव पुलिस लाव-लश्कर के साथ कुर्की करने पहुंची थी। वहां पहुंचने पर परिजनों ने आरोपित के कोर्ट में सरेंडर करने का हवाला देते हुए कुर्की रोकने का आग्रह पुलिस से किया। कुछ देर बाद आरोपित मनोज ठाकुर के पुत्र आशु ठाकुर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस वहां से लौट आई।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…