Home Featured रंग लायी पहल, वर्षो से उपेक्षित उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की हुई प्रतिनियुक्ति।
July 2, 2022

रंग लायी पहल, वर्षो से उपेक्षित उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की हुई प्रतिनियुक्ति।

दरभंगा: वर्षो से उपेक्षित बहेड़ी प्रखंड के भच्छी उप स्वास्थ केन्द्र में अब एएनएम की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके लिये सदर प्रखंड के नैनाघाट उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त एएनएम रिंकू कुमारी को भच्छी उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है। साथ ही शीघ्र योगदान करवाने का निर्देश भी जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्सा प्रभारी को दिया गया है।

Advertisement

इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा राजद नेता प्रकाश कुमार ने बताया कि भच्छी उप स्वास्थ्य केंद्र प्रखंड मुख्यालय के सुदूर क्षेत्र में अवस्थित है। यहाँ से लोगों को बहेड़ी पीएचसी तक जाने में लोगों को जाने आने का कोई साधन नहीं मिल पता है। जिसके कारण स्वास्थ्य सेवा का अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। इसी को देखते हुए उन्होंने सिविल सर्जन से मिलकर उन्हें ज्ञापन देकर जनहित के स्वास्थ्य मद्दे नजर रखते हुए अभिलम्ब दो एएनएम को पदस्थापित करने का अनुरोध किया था। फिलहाल इस पदस्थापना से ग्रामीणों में हर्ष है।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…