Home Featured पूजा के दौरान गिरा मकान का छत, एक ही परिवार के दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल।
July 2, 2022

पूजा के दौरान गिरा मकान का छत, एक ही परिवार के दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थानाक्षेत्र के बघौनी में बीती रात एक घर का छत गिर जाने से दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। वहीं एक गम्भीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज केलिए निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल के परिजन रामदेव मंडल के पुत्र ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि उसके पुराने घर में पूजा हो रही थी। पुराना घर पहले से क्षतिग्रस्त था। पर गोसाईं घर उसी घर मे होने के कारण वहीं पूजा हो रही थी। इसी दौरान घर का छत टूटकर गिर गया। इसमें उसके परिवार सहित लगभग 15 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

ओमप्रकाश ने बताया कि उसके माँ की हालत ज्यादा गम्भीर होने के कारण उन्हें शहर के अललपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…