Home Featured विधायक ने जाना घायलों का हाल, मानवता युक्त व्यवहार के साथ इलाज का डॉक्टरों को दिया निर्देश।
July 2, 2022

विधायक ने जाना घायलों का हाल, मानवता युक्त व्यवहार के साथ इलाज का डॉक्टरों को दिया निर्देश।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शनिवार को बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी ने डीएमसीएच (DMCH) पहुंच कर छत गिरने से घायल बघौनी के रामदेव् मंडल के परिवार के सदस्यों का हाल जाना। साथ ही मिली रही चिकित्सा सुविधा के विषय मे भी जानकारी ली। वहां उपस्थित चिकित्सा कर्मियों को भी बेहतर इलाज का निर्देश दिया।

वहीं इलाजरत घायलों ने विधायक को डॉक्टरों द्वारा सही ढंग से केयर नही किये जाने और स्पष्ट स्थिति नही बताये जाने का आरोप लगाया। इस पर विधायक श्री चौधरी ने डॉक्टरों से सही मानवता दिखाते हुए इलाज करने को कहा।

Advertisement

डीएमसीएच अधीक्षक डॉ हरिशंकर मिश्रा से भी विधायक श्री चौधरी ने बात की और हर सम्भव सहयता उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। अधीक्षक डॉ मिश्रा ने घायलों को हर सम्भव चिकित्सीय मदद का आश्वासन दिया।

बताते चलें कि बीती रात बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौनी में रामदेव मंडल के पुराने मकान में पूजा के दौरान छत गिर जाने के कारण लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। इसमें रामदेव मंडल के पत्नी की स्थिति ज्यादा गम्भीर होने के कारण उसे शहर एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…