Home Featured निजी खुन्नस में सीओ द्वारा रैयती जमीन का पर्चा काट देने का आरोप, पीड़ित ने लगायी न्याय की गुहार।
July 2, 2022

निजी खुन्नस में सीओ द्वारा रैयती जमीन का पर्चा काट देने का आरोप, पीड़ित ने लगायी न्याय की गुहार।

दरभंगा: जब सरकारी पद पर बैठे अधिकारी निजी खुन्नस निकालने केलिए आमजनों के साथ बदले की भावना के साथ कार्य करना शुरू कर दे तो उस अधिकारी से भला न्याय की उम्मीद कौन कर सकता है! वह भी खुन्नस इस बात का कि न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित द्वारा राजनीतिक सामाजिक संगठनों के साथ कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया गया। इसी को प्रतिष्ठा से जोड़कर प्रतिशोध ऐसा लिया एक अंचलाधिकारी ने कि सारे कागजात रहने के बाबजूद खुलेआम अन्याय की धमकी देकर रैयती जमीन का वासगीकृत पर्चा काट दिया और पीड़ित को न्याय केलिए दर दर भटकने पर मजबूर कर दिया।

कुछ ऐसा ही गम्भीर आरोप जिले के सिंहवाड़ा अंचल के अंचलाधिकारी पर लगा है। हर तरफ से थक हार कर पीड़ित ने मीडिया के समक्ष गुहार लगायी है ताकि वरीय अधिकारियों तक उनकी आवाज पहुंच सके।

इस संबंध में सिंहवाड़ा अंचल के लालपुर निवासी मनोहर झा ने वॉयस ऑफ दरभंगा को सम्बंधित कागजात एवं शिकायतों की प्रति दिखाते हुए वरीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है।

पीड़ित मनोहर कुमार झा ने बताया कि सिंहवाड़ा अंचल से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित लालपुर चौक पर जहाँ छह सड़कों का मिलनस्थल है, उस जगह बचे सरकारी भूमि सहित रैयती भूमि का अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा द्वारा बासगीकृत पर्चा काट दिया गया है। सिंहवाड़ा अंचलाधिकारी के समक्ष सरकारी भूमि को अतिक्रमण रोकने हेतु दिनांक 11/7/13 को आमजन द्वारा आवेदन किया गया था, जिस आलोक में उनके द्वारा 21/3/2018 को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु आवेदन किया गया। किसी तरह से सार्थक पहल नहीं होते देख पीड़ित ने जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को शिकायत किया। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार सिंहवाड़ा थाना में मनोहर झा द्वारा समस्या निवारण हेतु आवेदन किया गया। तत्पश्चात सिंहवाड़ा थाना ने उनके सहित सभी पक्षों को नोटिस भेजकर दिनांक 24/10/20 को बुलाकर सुनवाई शुरु की। कोरोना महामारी के कारण सुनवाई रोक दी गई। फिर दिनांक21/6/22को अंचल कार्यालय से निर्गत नोटिस से दिनांक 25/6/22 सिंहवाड़ा थाना पर बुलाकर बताया गया कि उनके खतिहानी जमीन का बासगीकृत पर्चा काट दिया गया है।

मनोहर झा ने बताया कि अंचलाधिकारी द्वारा जानबूझकर निजी खुन्नस से उनके साथ ऐसा किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब दो वर्ष पहले किसी मामले को लेकर उनके द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ अंचलाधिकारी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया था। उनकी गलती रहने के कारण उन्हें फजीहत झेलनी पड़ी थी। इसे उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा पर लेते हुए परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। उसी का परिणाम उन्होंने इस रूप में दिखाया है।

Share

Check Also

दरभंगा में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच बुधवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा…