Home Featured कोसी का जलस्तर बढ़ने पर नेपाल की तराई से धारा के साथ आये मगरमच्छों को देख खौफ का माहौल।
July 2, 2022

कोसी का जलस्तर बढ़ने पर नेपाल की तराई से धारा के साथ आये मगरमच्छों को देख खौफ का माहौल।

दरभंगा: कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने पर नेपाल की तराई से पानी की धारा के साथ आये मगरमच्छों को देख किरतपुर अंचल के खैंसा बहरामपुर एवं आसपास के गांवों में खौफ का माहौल बन गया है। गांव के पास कोसी नदी के पश्चिमी तटबंध के किनारे मगरमच्छों का जमावड़ा शुरू हो गया है। नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही ये पश्चिमी कोसी तटबंध के किनारे बालू पर धूप और वर्षा का आनंद लेते देखे जा रहे हैं। एक तरफ जहां मगरमच्छ आनन्द लेते देखे जा रहे हैं, वहीं उन्हें आंनद लेता देख ग्रामीणों में खौफ समाता जा रहा है।

Advertisement

खौफ के साये में जी रहे ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों के बाद कोसी नदी में इतनी बड़ी संख्या में मगरमच्छों को देखा गया है। ग्रामीणों ने कहा कि कोसी नदी में उफान के कारण सैकड़ों परिवार अपने पशुओं के साथ पश्चिमी तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। लेकिन अब नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छों को देखे जाने के बाद पशुपालक नदी में पशुओं को पानी पिलाने ले जाने से परहेज करने लगे हैं।

लोगों ने बताया कि इसकी।सूचना जमालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत बैठा द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है। साथ ही लोगों को नदी किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी गयी है।

Share

Check Also

दरभंगा में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच बुधवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा…