Home Featured पशु चोरी के आरोपियों ने पुलिस के सामने किया फायरिंग और पथराव, हथियार के साथ आठ गिरफ्तार।
July 7, 2022

पशु चोरी के आरोपियों ने पुलिस के सामने किया फायरिंग और पथराव, हथियार के साथ आठ गिरफ्तार।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में पशु चोरों के आगे तीन तीन थानों की पुलिस घंटों तक बेबस नजर आई। चोरों ने पुलिस और ग्रामीणों पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। तीन थानों की पुलिस की मौजूदगी में चोरों ने काफी देर तक मोर्चा संभाला और पुलिस को अपने पास तक फटकने नहीं दिया। इसकी वजह से गांव काफी देर तक रणक्षेत्र बना रहा। आखिरकार प्रभारी सदर एसडीपीओ बिरजू पासवान को मोर्चा संभालना पड़ा। बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। तब जाकर चोर काबू में आए। मामले में पुलिस ने हथियार के साथ 8 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सिंहवाड़ा प्रखंड के चमनपुर और कनौर गांव में बुधवार रात कई किसानों की लगभग आधा दर्जन गाय चोरी हो गईं। किसान रात से ही गाय की खोज में जुटे थे। गुरुवार सुबह 6 बजे कुछ किसान गाय ढूंढ़ते-ढूंढ़ते मुहम्मदपुर पश्चिमी टोल शेखपट्टी पहुंचे। वहां अपनी गाय को पिकअप एवं बगीचे में देख स्थानीय लोगों को बताया। तब तक चमनपुर से कुछ और किसान जुट गए। जब वे गाय ले जाने लगे तो मुहम्मदपुर निवासी चोरी का आरोपी कल्लू अपने पूरे परिवार के साथ हथियार आदि के साथ जुटकर किसानों के साथ हाथापाई करने लगा। इस दौरान रोड़ेबाजी करने वालों का वीडियो बना रहे एक पत्रकार की भी पिटाई कर दी गई।

Advertisement

तब इसकी सूचना स्थानीय लोगों एवं चमनपुर के किसानों ने कमतौल थाने की पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के समक्ष ही कल्लू के घर की छत से ईंट-पत्थर बरसाये जाने लगे। चमनपुर के आधा दर्जन किसानों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। कल्लू के घर की छत से पुलिस के सामने ही हवाई फायरिंग भी की गयी। इसके बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए, जिससे तनाव हो गया।

वहीं, प्रभारी सदर एसडीपीओ बिरजू पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि बुधवार की रात सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से कुछ पशु चोरी कर लिए गए हैं। जिन्हें कमतौल थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में लाकर रखा गया है। बाद में पशुओं के मालिक पता लगाते-लगाते वहां तक पहुंचे को उन्हें अपने पशु दिख गए। इसके बाद चोरों और पशु मालिकों के बीच मारपीट हो गई। बाद में कमतौल, सिंहवाड़ा और मब्बी ओपी पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले 8 चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से एक देसी कट्टा और कुछ जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…