Home Featured महिला विकास मंच द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, प्रियंका झा बनी जिलाध्यक्ष।
July 10, 2022

महिला विकास मंच द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, प्रियंका झा बनी जिलाध्यक्ष।

दरभंगा: महिला विकास मंच की दरभंगा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय चेयरमैन पीके चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक वीणा मानवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा, राष्ट्रीय सचिव पंकज, डॉ. सुषमा झा, स्वर्णिम किरण प्रेरणा, उदय शंकर मिश्र, फूल चंद्र झा, अशोक नायक आदि ने किया।

स्वागत भाषण में प्रो. उदय शंकर मिश्र ने कहा कि मिथिला में महिलाओं को पूरा सम्मान मिला है। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उनका अलग स्थान है। राष्ट्रीय संयोजक वीणा मानवी ने शोषण और अत्याचार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने घरेलू हिंसा मुक्त परिवार के लिए सभी को जागरूक किया। बाद में डॉ. सुषमा झा व राम बिहारी झा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।

Advertisement

मौके पर 20 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। इसमें प्रियंका झा को जिला अध्यक्ष की शपथ दिलायी गयी। सदस्यों में स्वर्णिम किरण प्रेरणा, उदयशंकर मिश्र, शिव शंकर चौधरी, मणिकांत यादव प्रिंस, बबलू सहनी, रंजना कुमारी, रामचंद्र प्रसाद, डॉ. शंभू पासवान, राम बिहारी झा, आलोक कुमार झा, नाजिया हसन, डॉ. अनामिका व रिंगन कुमारी हैं।

मौके पर अजय कुमार अन्नपूर्णा, सुनील गराई, महामृत्युंजय मिनाल, प्रिया जायसवाल, जयप्रकाश झा, दीपक कुमार, माया नंद मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…