Home Featured ढाई महीने बाद भी नही पता चला अपहृत का, धरने पर बैठा परिवार लगा रहा इंसाफ की गुहार।
July 13, 2022

ढाई महीने बाद भी नही पता चला अपहृत का, धरने पर बैठा परिवार लगा रहा इंसाफ की गुहार।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: पुलिस की सुस्त कार्यशैली का सबसे बेहतरीन नमूना यदि देखना हो तो इन दिनों बिरौल थाना से बेहतर उदाहरण नहीं दिख सकता। दरअसल एक कर्मचारी के कथित मुंशी देकुलीधाम निवासी विनोद शर्मा के पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा के अपहरण के मामले में बहुत कुछ सामने रहने पर भी पुलिस के कदम ढाई महीने में ढाई डेग भी नहीं बढ़ सका। शायद अपहृत के परिजनों का कमजोर और लाचार होना ही इसका कारण है। 

थाना से लेकर डीएसपी, एसएसपी एवं आईजी आदि तक गुहार लगा चुके के कृष्ण कुमार शर्मा के परिजन अंततः पूरे परिवार के साथ जिलाधिकारी के समक्ष लहेरियासराय के पोलो मैदान अवस्थित धरनास्थल पर एकदिवसीय उपवास किया। साथ ही न्याय नही मिलने पर अनिश्चितकालीन आमरण की चेतावनी भी दी।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपहृत कृष्ण कुमार शर्मा के परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार शर्मा बिरौल अंचल के कर्मचारी पचकौड़ी महतो के मुंशी का कार्य करता था। गत 4 मई 2022 को दिन के करीब 10 बजे उनके ग्रामीण सीएसपी संचालक अमित रॉय ने कृष्ण कुमार शर्मा को फोन करके अपने घर बुलाया। उसके बाद कृष्णा शर्मा आजतक घर नहीं लौटे। परिजन जब खोजते हुए अमित रॉय के घर गए तो पहले अमित रॉय ने छुपने का प्रयास किया। फिर पुलिस बुलाने पर वे निकले और बताया कि कृष्णा शर्मा उनके यहां से एक बाइक सवार के साथ चला गया।

परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत करते हुए कांड संख्या 149/22 दर्ज करवाया तथा यह भी बताया कि कर्मचारी पचकौड़ी महतो के कथित दूसरे मुंशी सुभाष महाराज से कृष्णा शर्मा का अनबन था। उसने कृष्णा को पूर्व में भी दुनिया उठवा देने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना था कि सुभाष महाराज द्वारा गलत रसीद काटे जाने का कृष्णा विरोध किया करता था। परिजनों ने आशंका जतायी कि सुभाष महाराज द्वारा अमित रॉय के सहयोग से उनके बेटे को गायब करवाया गया है।

परिजनों द्वारा अपहृत तथा आरोपियों के मोबाइल लोकेशन एवं सीडीआर खंगालने का अनुरोध बिरौल डीएसपी से मिलकर भी किया गया। पर पुलिस ढाई महीना बीतने पर कोई परिणाम नही दे सकी। उल्टे पूछने पर परिजनों को झिड़क दिया जाता है। केवल इतना कहा जाता है कि पुलिस अपना काम कर रही है।

Advertisement

अंततः कोई रास्ता नही देखकर परिवार के सदस्यों ने कुछ ग्रामीणों के सहयोग से एक दिवसीय धरना सह उपवास किया। धरना देने वालों में अपहृत कृष्णा शर्मा के पिता विनोद शर्मा, भाई विष्णु देव शर्मा, पत्नी अनिता देवी, पुत्री रानी कुमारी, पुत्र गोपाल कुमार, बहन सुनीता देवी, कृष्णा शर्मा की माता आदि सहित कई ग्रामीण भी शामिल थे।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…