Home Featured सूचना के वाबजूद डीएम के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नही मिले एक भी शिक्षक।
July 13, 2022

सूचना के वाबजूद डीएम के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नही मिले एक भी शिक्षक।

दरभंगा: बिहार के सरकारी विद्यालयों की कुव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। प्रयास भले दिखे, पर व्यवस्था कभी सुधरती नहीं है। फिर भी सरकारी आदेश है तो वरीय अधिकारियों को निरीक्षण करना ही पड़ता है और जनता के सामने सुधार का प्रयास दिखाना पड़ता है।

इसी क्रम में बिहार के मुख्य सचिव के निर्देश पर जन हितैषी योजनाओं के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजीव रौशन बुधवार को बेनीपुर पहुंचे। चिलचिलाती धूप में स्थानीय विधायक प्रो0 विनय कुमार चौधरी के साथ क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहदी एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिनाम का सघन निरीक्षण किया। पोहदी के वार्ड नंबर 12 एवं सात में नल जल योजना के तहत बने जलमीनार व पंचायत भवन में स्थापित आरटीपी एस काउंटर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पोहदी माध्यमिक विद्यालय में डीएम को न तो छात्र मिले और नहीं एक भी शिक्षक विद्यालय की स्थिति को देख डीएम बिफर गए। साथ चल रहे पदाधिकारियों को फौरन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंदू सिन्हा को अविलंब विद्यालय में बुलाने को कहा। बीईओ स्कूल पहुंची तो डीएम ने पूछा विद्यालय के सभी शिक्षक कहां हैं। माध्यमिक विद्यालय में साढ़े बारह बजे ही ताला कैसे लग गया।

Advertisement

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि सुबह नौ बजे ही इस विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद पासवान सहित सभी शिक्षकों को निरीक्षण की जानकारी दी थी। इसके बाद भी सभी शिक्षक विद्यालय से साढे 12 बजे ही चले गए। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों के एक दिन का वेतन नहीं देने का निर्देश दिया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से विद्यालय के प्रधानाध्यापक के बुरे बर्ताव एवं विद्यालय के कुव्यवस्थाओं की शिकायत की। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के सामाधन हेतु निर्देशित किया।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…