Home Featured दरभंगा में बढ़ते अपराध के खिलाफ इंसाफ मंच एवं माले ने निकाला न्याय मार्च।
July 14, 2022

दरभंगा में बढ़ते अपराध के खिलाफ इंसाफ मंच एवं माले ने निकाला न्याय मार्च।

दरभंगा: दरभंगा में बढ़ते अपराध, अल्पसंख्यकों पर हमला, दलितों की हत्या आदि के खिलाफ गुरुवार को भाकपा (माले) – इंसाफ मंच की ओर से एसएसपी के समक्ष न्याय मार्च निकाला गया। इसके माध्यम से कमतौल थाना कांड संख्या-149/2022 के नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने व कांड संख्या-148/2022, 150/2022 जूठा मुकदमा वापस लेने, बहादुरपुर थाना कांड संख्य- 250/2022 के अभियुक्त को गिरफ्तार करने, महिला थाना कांड संख्या-34/2022 में गैंगरेप के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, सिमरी थाना कांड संख्या-175/2021 में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, सर्वेश पासवान हत्याकांड में थाना प्रभारी व एक विधायक की संलिप्तता की जांच कराने, एससीएसटी कांड संख्या-38/2022 जूठा मुकदमा वापस लेने, एपीएम थाना कांड संख्या-107/ 2022 झूठा मुकदमा वापस लेने सहित अन्य मांग की गई।

Advertisement

मार्च दरभंगा क्लब से निकलकर समाहरनालय, लहेरियासराय टावर होते हुए एसएसपी ऑफिस पर आकर सभा मे तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य सह इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, भाकपा (माले) केवटी प्रखंड सचिव धर्मेश यादव, लक्ष्मण पासवान, इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष अकबर रजा, मनोज राम, शनिचरी देवी, कामेश्वर पासवान, आइसा नेता प्रिंस राज सहित कई लोगों ने किया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि भाजपा-जदयू के शासन काल में प्रशासन बेहाल हो गया है। थाना व एसएसपी की मनमानी चरम पर है। कमतौल थाना के बरियौल में मजदूरी मांगने के एवज में एक दलित की हत्या कर दी जाती है लेकिन प्रशासन की ओर से हत्यारा को पकड़ने के बजाय पीड़ित परिवार पर ही झूठा मुकदमा लाद दिया गया। वही दूसरी ओर घश्यामपुर थाना क्षेत्र के बदिया टोला में जमकर उत्पात मचाया गया। यहां तक कि अल्पसंख्यकों को गांव से भगा दिया गया लेकिन आज तक वैसे लम्पटों पर कोई करवाई नही हुई। उन्होंने वरीय अधिकारी से मांग की कि घनश्याम पुर के बदिया टोला में जो हत्या हुई उसमें अपराधी बचे नही और निर्दोष फंसे नहीं इस कार्रवाई को करने की जरूरत है। गांव से विस्थापित अल्पसंख्यकों को गांव में पुन: बसाने की अपील की। धर्मेश यादव ने कहा कि थाना प्रभारी कोई भी कांड का सही से पर्यवेक्षण नहीं करते हैं।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…