Home Featured गुप्तेश्वर पांडेय के बाद अब डॉ उदभट मिश्रा भी राष्ट्रीय टीम में हुए शामिल, जिला कमिटी ने किया सम्मानित।
July 18, 2022

गुप्तेश्वर पांडेय के बाद अब डॉ उदभट मिश्रा भी राष्ट्रीय टीम में हुए शामिल, जिला कमिटी ने किया सम्मानित।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा को ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। रविवार को चंड़ीगढ़ में सम्पन्न फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में इसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति ने की। इससे एक दिन पूर्व बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल कर उन्हें बिहार, झारखंड, उड़ीसा और बंगाल राज्य का प्रभारी बनाया गया था।

दरभंगा जिले के मूल निवासी डॉ उदभट मिश्रा को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाये पर दरभंगा जिला टीम में हर्ष का माहौल है। सोमवार को दरभंगा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा के नेतृत्व में जिला कमिटी द्वारा डॉ मिश्रा के बंगालीटोला स्थित आवास पर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया गया। सदस्यों ने डॉक्टर मिश्रा को मिठाई खिलाकर एवं पाग – चादर पहना सम्मानित किया। साथ ही बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि इससे ब्राह्मण फेडरेशन और अधिक मजबूत होगा।

Advertisement

डॉ मिश्रा ने इस नयी जिम्मेवारी केलिए ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा वे पूरी निष्ठा से इस नयी जिम्मेवारी को निभाएंगे।

समानित करने वालो में जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा के साथ उपाध्यक्ष रणजीत झा गगन, महामंत्री राजीव झा, जिलामंत्री बिमलेश कुमार, विक्रम झा आदि शामिल थे।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…