Home Featured जीवन प्रमाणीकरण के लिए गए वृद्ध की लू लगने से मौत।
July 18, 2022

जीवन प्रमाणीकरण के लिए गए वृद्ध की लू लगने से मौत।

दरभंगा: प्रखण्ड के लहटा-तुमौल-सुहथ पंचायत के लहटा स्थित पंचायत भवन कार्यालय प्रांगण में सोमवार को दिन के ग्यारह बजे में तुमौल गांव निवासी मुनेश्वर झा (85) की मृत्यु भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण कथित रूप से लू लगने से हो गई। बता दें कि विभागीय फरमान के तहत वृद्धावस्था सहित विभिन्न प्रकार के पेंशन लाभुकों को अब उसका जीवित होने की प्रमाण देने के बाद ही खातें में राशि भेजी जा रही है। इसे लेकर प्रखंड कार्यालय के साथ पंचायत कार्यपालक सहायक द्वारा भी पंचायत भवन पर बैठकर जीवन प्रमाणीकरण का कार्य किया जाता है। इसे लेकर ही सोमवार को पच्चासी वर्षीय मृतक मुनेश्वर झा अपनी पत्नी इंदू देवी के साथ सुबह करीब 10 बजे में पंचायत कार्यालय पर पहुंचे और पहले से लाइन में लगे अन्य लोगों के पीछे अपने नंबर का इंतजार में बैठ गये। इस क्रम में उमसभरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण मौजूद लोग जैसे बिलबिला रहे थे। करीब साढ़े दस बजे में कर्मी पहुंचे और कार्यालय खोलकर कार्य प्रक्रिया की तैयारी ही कर रहे थे कि लगभग ग्यारह बजे में मृतक मुनेश्वर झा अचानक मूर्छित होकर गिड़ परे। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इतने में सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया शतीषचंद्र झा पहुंचे और तत्काल प्राथमिक उपचार कराने की प्रयास किया। जब तक कोई चिकित्सक पहुंचते मृतक अपने जीवन की अंतिम सांसे ले चुका था। मृत्यु की जानकारी मिलते ही वृद्ध पत्नी इंदु देवी दहाड़े मार-मार कर रोने लगी। यह देख मुखिया एवं मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मृतक के पत्नी को ढाढस बंधाने की अथक प्रयास कर रहे थे।

Advertisement

इतने में सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के अलावा मृतक के गांव तुमौल से भी कई परिजन पहुंच चुके थे। लोगों ने तत्काल ही उसके लाश को अपने घर ले गया। मालूम हो कि मृतक को शादीशुदा एक पुत्र सुभाष झा व एक पुत्री है। पुत्र अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। सूचना मिलते ही वेलोग घर के लिए रवाना हो चुके हैं। जबकि पुत्री भी पति के साथ कोलकाता से घर के लिए चल पड़े हैं। इधर पति की मौत को लेकर वृद्ध पत्नी इंदू देवी लगातार विलख रही है।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…