Home Featured भीषण गर्मी में बार बार बिजली कटने से नाराज लोगों ने लाइनमैन को धोया।
July 19, 2022

भीषण गर्मी में बार बार बिजली कटने से नाराज लोगों ने लाइनमैन को धोया।

दरभंगा: सावन का महीना शुरू होने के बाबजूद दरभंगा में बारिश के नही होने से गर्मी चरम पर है। ऎसे में शहर से लेकर गांव तक बिजली की समस्या झेल रहे लोगों का आक्रोश चरम पर है। ऐसे आक्रोश में यदि बिजली बार बार जा रही है और लोगों को विभाग के कर्मी मिल जाएं तो उन्हें आक्रोश का शिकार का डर लगा ही रहता है। ऐसे आक्रोश के शिकार एक लाइनमैन हो गए और लोगों ने उनकी जमकर धुलाई कर दी।

मामले के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बिरौल थानाक्षेत्र के नेउरी गांव के लाइनमैन बिट्टू सहनी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। इसे लेकर लाइनमैन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहुआ निवासी चंद्रशेखर महतो, रामनारायण महतो आदि को आरोपित करते हुए बताया है कि उनलोगों के नशे की हालत में उनसे मारपीट की है।

Advertisement

लाइनमैन ने बताया कि वे निशिहारा गांव के बगल में सूचना पर फ्यूज जोड़कर वापस हो रहे थे। इसी बीच कहुआ गांव में उनके साथ आरोपितों ने नशे की हालत में मारपीट की। थानाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इधर ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि भीषण गर्मी में लोग पावर कट से परेशान रहते ही हैं। ऊपर से बार बार फ्यूज उड़ जाता है और बुलाने पर लाइनमैन जल्दी नही आते हैं। इसी बार को लेकर स्थानीय लोगों से लाइनमैन की बहस हो गयी और जमकर तकरार हो गयी।

Share

Check Also

दरभंगा में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच बुधवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा…