Home Featured ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक घायल, एक महिला की स्थिति गम्भीर।
July 22, 2022

ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक घायल, एक महिला की स्थिति गम्भीर।

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के बिरौल – सहरसा मुख्य मार्ग पर बर्रा गांव के निकट एक ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को बिरौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को बिरौल गांव से एक ही परिवार के बच्चे और महिलाएं सहरसा जिले के कारो बाबा स्थान से पूजा कर ऑटो से घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में बर्रा के निकट मुख्य सड़क पर पुल के ब्रेकर से ठोकर खाकर ऑटो पलट गया। इस घटना में पुष्पा देवी विक्रम रेखा देवी कंचन देवी कमलेश्वर कुमार राधिका कुमारी सृष्टि कुमारी आदि बुरी तरह जख्मी हो गए।

Advertisement

सीएचसी में इलाज के दौरान कंचन देवी की स्थिति ज्यादा गम्भीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज केलिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…