Home Featured अंतर विभागीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।
July 23, 2022

अंतर विभागीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष में शनिवार को पीजी भौतिकी विभाग में अंतर विभागीय क्विज का आयोजन किया गया। इसमें पीजी भूगोल विभाग प्रथम, बीएड (नियमित) द्वितीय तथा पीजी अंग्रेजी विभाग तॄतीय घोषित किया गया। विजेताओं को विश्वविद्यालय द्वारा पारितोषिक प्रदान किया जाएगा।

भौतिकी विभाग के सेमिनार कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अध्ययनरत 40 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार सिंह ने प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की। खेल पदाधिकारी प्रो. अजय नाथ झा ने छात्र-छात्राओं को इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए संयोजक डॉ. मनु राज शर्मा ने छात्रों को इस प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के विषय में जानकारी दी। स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के मनीष कुमार जूरी सदस्य के रूप में उपस्थित थे।

Advertisement

क्विज के प्रथम चरण में विद्यार्थियों को 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर देने थे। क्विज समिति के सदस्यों के रूप में डॉ. पुतुल सिंह, डॉ. पारुल बनर्जी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. पूजा अग्रवाल व उप खेल पदाधिकारी डॉ. अमृत कुमार झा ने प्रथम चरण का मूल्यांकन किया तथा क्विज के दूसरे चरण का संचालन किया। क्विज मास्टर के रूप में डॉ. पुतुल सिंह ने विशेष योगदान दिया। धन्यवाद ज्ञापन विकास पदाधिकारी प्रो. सुरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के संयोजन एवं संचालन में भौतिकी विभाग के कर्मियो सीमांत कुमार, रामसेवक दास एवं हीराकांत ठाकुर तथा भूगोल विभाग के बरून कुमार की विशेष उपस्थिति रही।

Share

Check Also

दरभंगा में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच बुधवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा…