Home Featured मुखिया के घर छापेमारी केलिए पहुंची पुलिस पर तोड़फोड़ एवं लूटपाट का आरोप।
July 28, 2022

मुखिया के घर छापेमारी केलिए पहुंची पुलिस पर तोड़फोड़ एवं लूटपाट का आरोप।

दरभंगा: पुलिस की छवि गम्भीर आपराधिक घटनाओं के उदभेदन में तत्परता दिखाने की भले नही बची हो, पर यदि जनांदोलनों से पुलिस को परेशानी हुई तो नेतृत्वकर्ता को परेशान करने की कारवाई में पुलिस की तत्परता जरूर दिख जाती है। ऐसा ही कुछ गम्भीर आरोप जिले के एपीएम थाना की पुलिस पर लगा है।

दरअसल, एपीएम थाना क्षेत्र की मल्हीपट्टी उत्तरी पंचायत की मुखिया शबाना खानम के रतनपुरा गांव स्थित आवास पर 27 व 28 जुलाई की रात लगभग एक बजे बड़ी संख्या में पुलिस ने पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस मुखियापति सह पूर्व मुखिया मो. सनाउल्लाह खां को तलाश रही थी।

सनाउल्लाह घर पर नहीं थे। कुछ देर के बाद पुलिस चली गयी। सनाउल्लाह के घर की महिलाओं ने छापेमारी का भारी विरोध किया। बिना सर्च वारंट के घर की तलाशी लेने पहुंची पुलिस का महिलाएं विरोध कर रही थीं। गुरुवार की सुबह पूर्व मुखिया ने अपने घर पर जुटे मीडियाकर्मियों से मुखातिब होकर रात की पुलिसिया कार्रवाई को लेकर पुलिस पर घर में जबरन घुसकर लूटपाट किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक बजे रात में 30- 40 की संख्या में पहुंची पुलिस बिना जगाए जबरन उनके कैम्पस का गेट तोड़कर अंदर घुस गयी और दरवाजा खोलवाया। जब तक कोई कुछ समझता, तब तक पुलिस ने ताला बंद एक कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने घर के सभी कमरों का चप्पा-चप्पा छान मारा। घर में सोए सनाउल्लाह खान के भाई को पुलिस सनाउल्लाह समझकर जबरन साथ ले जाना चाहती थी जिसका महिलाओं ने विरोध किया और उसे साथ नहीं ले जाने दिया। उन्होंने पुलिस पर महिलाओं को भद्दी-भद्दी गाली देने समेत घर में रखे सोने के जेवरात और नकदी भी ले जाने का आरोप लगाया है।

Advertisement

वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर एपीएम थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने सारे आरोपों को बेबेबुनियाद बताते हुए कहा कि सनाउल्लाह के विरुद्ध सड़क जाम करने एवं उस दौरान पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज है। जिले से आयी पुलिस टीम के साथ उक्त केस के अनुसंधानक सुशील चंद्र झा भी गए थे। छापेमारी में महिला पुलिस भी शामिल थी। उस दौरान वहां कोई ऐसी बात नहीं हुई थी।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…