Home Featured प्रतिदिन की घटनाओं से क्राइम सिटी बना दरभंगा, अब दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर किया घायल।
July 31, 2022

प्रतिदिन की घटनाओं से क्राइम सिटी बना दरभंगा, अब दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर किया घायल।

दरभंगा: दरभंगा इनदिनों क्राइम सिटी बन गया है। चोरी, लूट, मारपीट, गोलीबारी आदि रोज की बात हो चुकी है। इसी क्रम को जारी रखते हुए अपराधियों ने रविवार को भी अपना काम जारी रखा और गोली मार कर एक युवक को बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर में रविवार को राहुल नाम के एक युवक को गोली मार दी गयी। गोली राहुल के पेट के बगल मे लगी और वह वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है।

Advertisement

घायल राहुल के परिजनों ने बताया कि राहुल का दोस्त श्रवण यादव राहुल को फ़ोटो खिंचाने का नाम बोलकर ले गया था और उसी ने राहुल को गोली मार दी।

थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि सैदनगर अभण्डा पोखर के राहुल कुमार और उसके दोस्त श्रवण यादव के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। राहुल कुमार एवं श्रवण यादव जो सैदनगर का रहने वाला है, अन्य दोस्तों के साथ सैदनगर पहुंचे थे जहां पैसे को लेनदेन के लिए बहस होने लगा। इसी बहसबाजी में श्रवण यादव ने राहुल कुमार को गोली मार दी। उसके बाद वहां से फरार हो गया। राहुल को गोली लगने पर स्थानीय लोग कुछ समझते उससे पहले श्रवण यादव दोस्त के साथ फरार हो गया। स्थानीय लोग समझे कि राहुल कुमार गिर गया है। किसी व्यक्ति ने जब राहुल को उठाया तो देखा कि गोली लगी हुई है आनन-फानन में स्थानीय लोग राहुल को डीएमसीएच ले जाकर भर्ती करवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी श्रवण अन्य दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…