Home Featured उत्पाद विभाग ने चलाया महाअभियान, 40 शराबी और 6 कारोबारी गिरफ्तार।
July 31, 2022

उत्पाद विभाग ने चलाया महाअभियान, 40 शराबी और 6 कारोबारी गिरफ्तार।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: उत्पाद विभाग द्वारा शराबियों एवं शराब कारोबारियों के खिलाफ महाअभियान चलाया गया। 24 घण्टे के इस महाभियान में 40 पियक्कड़ों एवं 6 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार की सुबह शुरू हुआ महाभियान रविवार को भी जारी रहा।

रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया कि शनिवार की सुबह 5 बजे से तीन अन्य जिलों के उत्पाद पदाधिकारियों एवं सिपाहियों के सहयोग से अभियान चलाया गया। इनमें मधुबनी, सीतामढ़ी एवं समस्तीपुर के उत्पाद पदाधिकारी शामिल थे। अभियान के दौरान कुल 6 शराब कारोबारियों को एवं 40 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कारवाई जारी रहेगी। जो शराब बेचेगा, वह जेल जाएगा ही।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…