Home Featured अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने किया पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ।
August 9, 2022

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने किया पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ।

दरभंगा: आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा 09अगस्त से 14 अगस्त तक निरंतर चलने वाली 75 किलोमीटर तक की पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर मगंलवार को बहादुरपुर प्रखंड के हरीपट्टी ग्राम से कर दिया है। पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व एवं अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उदितनारायण चौधरी कर रहे थे। दर्जनों कार्यकर्ता बैनर पोस्टर लेकर सिनुआर गोपाल, गंगापट्टी, गोविंदपुर, कबिलपुर होते हुए लहेरियासरय टावर गांधी प्रतिमा तक पहुंचे। पदयात्रा के दौरान नेताओं ने लोगों से संपर्क स्थापित कर आजादी में कांग्रेस की भूमिका एवं योगदान को बताया। जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि देश को आजाद हुए पूरे 75 वर्ष हो गए हैं. हमारा देश 200 वर्षों तक अंग्रेजों के अधीन रहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आज़ादी दिलाने का काम किया है। प्रदेश प्रतिनिधि रामनारायण झा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाई है। पूर्व मेयर अजय कुमार जालान ने कहा कि आरएसएस का देश की आज़ादी में कोई योगदान नहीं रहा है। बेनीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिथलेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सत्य, शान्ति, अहिंसा एवं बलिदान के मार्ग पर चलकर संघर्षों को जीने वाली पार्टी है। कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मो.असलम ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सत्य, अहिंसा के साथ समाज के सभी वर्गों को एकसाथ लेकर चलने वाली एकमात्र पार्टी है। बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष उदितनारायण चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को बहुत कुछ दिया है,जिसे आज मोदी सरकार बेचने का काम कर रही है।

Advertisement

पदयात्रा में उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी, गणेश चौधरी, परमानंद झा, मनोज झा, पंकज चौधरी, दयानंद पासवान, रतिकांत झा, राहुल झा, नवीन कुमार चौधरी, पूनम झा, नाजिया हसन, अमरनाथ चौधरी, जितेंद्र चौधरी, जयंत झा, विवेकानंद चौधरी, पप्पू मिश्रा,प्रो. शिवनारायण पासवान, सुरेश राम आदि थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…