Home Featured शपथ ग्रहण के साथ ही महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मनाया जश्न।
August 10, 2022

शपथ ग्रहण के साथ ही महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मनाया जश्न।

दरभंगा: बिहार में एकबार फिर महागठबंधन की सरकार बनने से उनके कार्यकर्ता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। जगह जगह जश्न मनाया जा रहा है। बुधवार को नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही राजद , जदयू के कार्यकर्ता सड़क पर निकल पड़े। कहीं आतिशबाजी हुई तो कहीं विजय जुजूस निकाला गया। कहीं मिठाईयां बांटी गई तो किसी ने बयान जारी कर नई सरकार का स्वागत किया।

जिला परिषद के अध्यक्ष रेणू देवी व उपाध्यक्ष सह जलिाध्यक्ष महिला जदयू ललिता झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कर्मठ व संघर्षशील मुख्यमंत्री के रूप में उभर कर सामने आए हैं। तेजस्वी के साथ उनके कुशल नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ेगा।

Advertisement

वहीं जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार झा के नेतृत्व में चट्टी चौक पर पूजा अर्चना कर मिठाई का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार देश को नई दिशा देगा।

वहीं राजद के एमएलसी प्रत्याशी रहे उदय शंकर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की नई सरकार बनने से गरीबों में नए उत्साह का संचार हुआ है। हर ओर उत्सवी माहौल है। भाजपा के सांसद विधायक अपने अपने विभाग में लूट खसोट का अड्डा बना लिया था, जिसकी वजह समाज में दूषित वातावरण फैल रहा था।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…