Home Featured नही थम रही है चोरी की वारदात, बंद घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर।
August 11, 2022

नही थम रही है चोरी की वारदात, बंद घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर।

दरभंगा: दरभंगा में हर तरह के अपराध बढ़ने के साथ चोरी की घटनाएं भी जारी है। पुलिस किसी भी चोरी के उदभेदन की जेहमत नही उठा रही है। फलस्वरूप चोरों का हौसला बढ़ा हुआ है।

ताजा मामले में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित महात्मा गांधी कॉलेज के बगल के एक बंद घर में चोरी की घटना हुई। चोर घर से नगदी समेत लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए। गुरुवार को गृहस्वामी अरुण कुमार लाल को घर में चोरी होने का पता चला। इसके बाद वे बाहर से घर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर मामले की छानबीन की।

Advertisement

बताया जाता है कि अरुण कुमार लाल सपरिवार एक महीना पूर्व इलाज कराने अपने पुत्र के पास पटना गए थे। गुरुवार को बगल में रहने वाली उनकी पुत्री ने घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी अरुण को दी। वे भागे-भागे पटना से दरभंगा अपने घर पहुंचे। घर के दो कमरों का दरवाजा टूटा हुआ था। कमरे के अंदर सभी सामान अस्त-व्यस्त थे। आलमीरा टूटी हुई थी। उन्होंने बताया कि लगभग 20 हजार रुपए नगद, दो लाख के आभूषण, दो दर्जन कीमती साड़ियों सहित अन्य कीमती सामान चोर ले गये हैं।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…