Home Featured सृजन घोटाला और बालिका गृह कांड की जांच की आंच से नीतीश कुमार ने बदला पाला: चिराग।
August 14, 2022

सृजन घोटाला और बालिका गृह कांड की जांच की आंच से नीतीश कुमार ने बदला पाला: चिराग।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: सृजन घोटाला और मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच की आंच के कारण नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया है। पर वे इससे बचेंगे नहीं। जांच की आंच उनतक पहुंचेगी जरूर।

उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहीं। वे रविवार को मब्बी स्थित श्री श्री बाबा सलेश मंदिर में आयोजित पूजा अर्चना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होने उक्त बातें कहीं।

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन काल मे हुए सबसे बडे घोटाले सृजन घोटाले की जांच के साथ साथ मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की पूरी जांच होकर यदि दोषियो को सजा मिली होती तो पटना में यह कांड दुहराया नही जाता। इसके साथ ही उन्होंने सात निश्चय योजना के नल जल योजना को भी लूट की योजना करार दिया। उन्होंने कहा कि कहीं टँकी टूटा है तो कहीं पाइप फटा पड़ा हुआ है। गली नाली योजना में वर्षो से सड़क खोदे हुए पड़े हैं।

इसके अलावा हर वर्ष बांध टूटने और बाढ़ से तबाही को भी उन्होंने घोटाला बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि कैसा बांध बनता है जो एक बाढ़ को भी झेल नही पाता। हर वर्ष बांध टूटता है। इसके निर्माण में भी भयंकर लूट होती है।

चिराग ने अन्य और भी घोटालों के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि इनसब की पूरी जांच हुई तो निश्चित रूप से इनके जांच की आंच मुख्यमंत्री के घर तक पहुंचेगी। इसी डर से मुख्यमंत्री ने पाला बदल लिया।

Advertisement

इसके अलावा चिराग पासवान ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा नही बनाने वाला था। यह बात नीतीश कुमार को पता थी। पर जिस महागठबंधन में वे गए हैं, वह भी उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार नही बनाएगा।

मौके पर मौजूद लोजपा के प्रदेश सचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा कि चिराग पासवान द्वारा दिये गए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे का असर दिख रहा है। गत चुनाव में जो प्रदर्शन लोजपा ने अपने दम पर दिखाया, उसका परिणाम अगले चुनाव में दिखेगा।

इस दौरान लोजपा(रा) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा, शाहनवाज अहमद कैफ़ी, सुरेंद्र विवेक, नंद कुमार पासवान, डॉ इंतेखाब आलम, रमेश कुमार चौधरी, अंजू देवी, उगन कुमार यादव, शिव कुमार मंडल, गुंजन कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…