Home Featured विशाल झा हत्याकांड में एक गिरफ्तार।
August 17, 2022

विशाल झा हत्याकांड में एक गिरफ्तार।

दरभंगा: पतोर ओपी थाना क्षेत्र के अनार कोठी के निकट मुहर्रम के दिन रामभद्रपुर पंचायत के पूर्व मुखिया  उज्ज्वल  झा के छोटे भाई अभिनव उर्फ विशाल झा की हत्याकांड में पुलिस ने एक अप्राथमिकी आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

इसकी पुष्टि ट्रैफिक डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ बृजु पासवान ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के तह तक पहुंच गई है। इसी क्रम में उसी गांव के एक अपराधकर्मी की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। प्रिंस रामभद्रपुर गांव का ही है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दिन प्रिंस ने ही किसी काम के बहाने पतोर चौक पर बुलाया था और उसी बीच अपराधियों ने बीच रास्ते में ही ताबड़तोड़ कई गोलियां दाग दी थी।

Share

Check Also

पीएम मोदी विकास के पर्याय, देश की जनता करती है अटूट विश्वास : गोपाल जी ठाकुर।

विकसित दरभंगा सहित विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा होकर रहेगा, उक्त बातें दरभंगा सांसद सह भा…