Home Featured बिहार की महागठबंधन सरकार ने पूरे देश को एक नई दिशा दी : मंत्री।
August 21, 2022

बिहार की महागठबंधन सरकार ने पूरे देश को एक नई दिशा दी : मंत्री।

दरभंगा: महागठबंधन सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव मंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार दरभंगा पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बहुउद्देश्यीय भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता रामचन्द्र यादव और संचालन डॉ. सुभाष महतो ने किया।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर विभिन्न एजेंसियों से पूरे देश में विपक्षी नेताओं को फंसाने का कुत्सित प्रयास कर रही है। आज बिहार की महागठबंधन सरकार ने पूरे देश को एक नई दिशा दी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वाधीनता का आंदोलन चंपारण की धरती से शुरू हुआ था, उसी प्रकार वर्तमान केंद्र की जनविरोधी सरकार से पूरे देश को आजाद करवाया जाएगा। विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया।

Advertisement

जदयू जिला अध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक प्रो. अजय कुमार चौधरी ने कहा कि 2024 में सभी सीटें महागठबंधन की झोली में डलवाने के लिए हम लोग कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सभा को राजद के वरिष्ठ नेता आरके चौधरी, रेणु देवी, बदरे आलम बदर, श्याम किशोर प्रधान, राम नरेश यादव, सुनील भारती, गंगाराम गोप, प्रकाश कुमार ज्योति, किशोर कुमार प्रजापति, यास्मीन खातून, राजा पासवान, नारायण जी झा, राजीव चौधरी, पूनम झा, आरके दत्ता, अविनाश ठाकुर, दिलीप भगत, मो. कलाम, वीसी पप्पू, भोलू यादव, गगन यादव, राधेश्याम यादव, गुड्डू श्रीवास्तव, नारायण जी राम, विनोद यादव, रामा शंकर सहनी, मो. अलकमा, अनिल बिहारी, जदयू नेता एजाज अख्तर खां ‘रूमी’ आदि ने भी संबोधित किया। उधर, मंत्री ललित यादव के दरभंगा आगमन पर जिप अध्यक्ष रेणु देवी ने उन्हें पाग-चादर व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। साथ ही समाजसेवी सह राजद नेता शिव नारायण यादव ने भी मंत्री को बुके देकर सम्मानित किया।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…