Home Featured मंत्री मदन सहनी के दरभंगा पहुंचने पर हुआ नागरिक अभिनंदन।
August 27, 2022

मंत्री मदन सहनी के दरभंगा पहुंचने पर हुआ नागरिक अभिनंदन।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: महागठबंधन सरकार में मंत्री बनने के बाद मदन सहनी शनिवार को दरभंगा पहुंचे। इस अवसर पर लहेरियासराय के सैदनगर में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महागठबंधन के घटक दलों के कई नेता उपस्थित थे। इससे पहले जटमलपुर चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

Advertisement

मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक विनय चौधरी, राजद जिलाध्यक्ष उमेश राय, बहादुरपुर प्रखंड के प्रमुख एवं उप प्रमुख, हनुमाननगर प्रखंड के प्रमुख एवं उप प्रमुख, जदयू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. अंजीत चौधरी, श्याम किशोर प्रधान, वरिष्ठ नेता मो. कलाम आदि थे। नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बिहार की जनता की मांग थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस निर्णय से लोगों में काफी खुशी है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार का चहुमुखी विकास हो रहा है। लोग अमन-चैन के साथ रह रहे हैं। बिहार के विकास मॉडल का अन्य राज्य नकल कर रहे हैं।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…