Home Featured एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल लगातार दसवें दिन भी रही जारी।
August 29, 2022

एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल लगातार दसवें दिन भी रही जारी।

दरभंगा: एम्बुलेन्स कर्मचारी संघ की हड़ताल रविवार को 10वें दिन भी जारी रही। एम्बुलेंस कर्मी संघ के सचिव भोगेन्द्र कुमार मिश्र, अध्यक्ष विमलेश कुमार व रामाशीष महतो के नेतृत्व में एंबुलेंस कर्मियों का धरना सिविल सर्जन कार्यालय के पास जारी है।

Advertisement

इस बीच एंबुलेंस कर्मियों ने डीएमसीएच अधीक्षक पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला। कर्पूरी चौक पर अधीक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सभा की अध्यक्षता संघ के जिला सचिव भोगेन्द्र मिश्रा ने की। सभा को एक्टू के जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद साह, विमलेश प्रसाद साह, रामाशीष महतो, मो. रिजावन खान, विक्रम पासवान, प्रभु पासवान आदि ने भी सम्बोधित किया।

Share

Check Also

नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय: चिराग पासवान।

दरभंगा: वर्तमान सांसद सह एनडीए के लोकसभा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के पक्ष मे लोजपा (रा) के …