Home Featured डॉक्टर को कुचल कर भाग रहा ट्रक गुमटी बंद रहने के कारण चढ़ा पुलिस के हत्थे, चालक फरार।
August 29, 2022

डॉक्टर को कुचल कर भाग रहा ट्रक गुमटी बंद रहने के कारण चढ़ा पुलिस के हत्थे, चालक फरार।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पंडासराय लहेरी टोला के निकट बालू लदे एक ओवरलोडेड ट्रक ने पेशे से डॉक्टर एक युवक को कुचल दिया और भागने का प्रयास करने लगा। पर रेलवे गुमटी बंद रहने और पुलिस की तत्परता के कारण भाग नहीं सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घायल की पहचान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार झा के पुत्र डॉ आशुतोष झा के रुप ने हुई है। वे शहरी स्वास्थ्य केंद्र खाजासराय में पदस्थापित बताए जाते हैं।

Advertisement

घटना के संबंध में बताया जाता है कि डॉ झा सुबह करीब 6 बजे दूध लेने केलिए बाइक से पंडासराय निकले थे। वहीं लहेरी टोला के निकट लहेरियासराय से पंडासराय की तरफ जा रहे एक ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक ने धक्का मार दिया और उनके पैर को रौंदते हुए निकल गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेरा। ट्रक ने भागने का प्रयास किया। पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पंडासराय गुमटी के निकट ट्रक को पकड़ लिया। गुमटी बंद रहने के कारण ट्रक भाग नही सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि ट्रक का ड्राइवर भागने में सफल रहा। पर खलासी को हिरासत में लेकर लहेरियासराय थाना की पुलिस ने ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR07G 8691 है, उसे जब्त कर लिया है।

वहीं घायल डॉ0 आशुतोष कुमार झा को शहर के अललपट्टी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर किये जाने की बात सामने आ रही है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…