Home Featured रंगदारी के आरोप में मुखिया पति पर एफआईआर।
August 30, 2022

रंगदारी के आरोप में मुखिया पति पर एफआईआर।

दरभंगा: मुखिया सुनैना देवी के पति विजय कुमार दास स्कूल के हेडमास्टर से रंगदारी मांग रहे है। घटना विशनपुर थानाक्षेत्र के प्राथमिक कन्या उर्दू विद्यालय चंदौली बसंत से जुड़ा है। स्कूल के हेडमास्टर मो. एहसान ने मुखियापति विजय कुमार दास और अन्य 4-5 व्यक्ति पर 50 हजार रुपए रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाते हुए विशनपुर थानाध्यक्ष तथा बीडीओ को आवेदन दिया है।

Advertisement

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने आवेदन दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी मुखियापति ने कहा कि सोमवार को स्कूल के निरीक्षण में वार्ड संख्या 1 के सदस्य रामदत्त सहनी, वार्ड संख्या 5 के वार्ड सदस्य छेदी दास, वार्ड संख्या 6 के सदस्य सह पंचायत के उप मुखिया गनौर महतो ग्रामीण मोबीन हाशमी के साथ स्कूल का निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि स्कूल के हेडमास्टर हमेशा देर से आते हैं। हेडमास्टर से प्रतिदिन विलंब से स्कूल आने का कारण पूछने पर ही उन्होंने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए बीडीओ तथा थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…