Home Featured आपसी वर्चस्व में गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका, कई घायल।
September 5, 2022

आपसी वर्चस्व में गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका, कई घायल।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म सा हो चला है। बीती रात एकबार फिर बहादुरपुर थाना क्षेत्र का अम्माडीह गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में रविवार की रात करीब 8 बजे वर्चस्व को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में रमेश सहनी पति-पत्नी समेत सूरज सहनी, किरतु सहनी व राजेश सहनी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। मारपीट में लाठी, भाला, फरसा, दबिया, कत्ता आदि का उपयोग किया गया है। देसी रायफल व कट्टे से 10 राउंड से अधिक फायरिंग की सूचना है। पुलिस की मुखबिरी को लेकर हमले की बात कही जा रही है।

Advertisement

गोलियों की आवाज पड़ोस के गांव सिरनियां, घरारी बहपत्ती, छतौना आदि तक के लोगों ने सुनी। दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोग गांव छोड़ खेतों की ओर भाग गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घर खाली देख हमलावरों द्वारा लूटपाट की भी सूचना है। इस दौरान भारी वर्षा के बीच महिलाएं और बच्चे अपने-अपने लोगों को ढूंढ़ते हुए खेतों की ओर जा रहे थे।

बहादुरपुर थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि अम्माडीह गांव में मारपीट में तीन-चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…