Home Featured रात से लेकर अहले सुबह तक चलता रहा खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायलों की हालत गम्भीर।
September 5, 2022

रात से लेकर अहले सुबह तक चलता रहा खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायलों की हालत गम्भीर।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म सा हो चला है। बीती रात एकबार फिर बहादुरपुर थाना क्षेत्र का अम्माडीह गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में रविवार की रात करीब 8 बजे वर्चस्व को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट में लाठी, भाला, फरसा, दबिया, कत्ता आदि का उपयोग किया गया है। देसी रायफल व कट्टे से 10 राउंड से अधिक फायरिंग की सूचना है। पुलिस की मुखबिरी को लेकर हमले की बात कही जा रही है।

रात्रि में विवाद के बाद पुनः सोमवार की अहले सुबह आपसी विवाद में अंधाधुन फायरिंग हुई। इसमे तीन लोग जख्मी हो गए। राजेश सहनी, बिट्टू सहनी और पलटा सहनी को गंभीर स्थिति में दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें किसी को पेट तो किसी के पजरा में गोली लगी है। इसके अतिरिक्त रविवार की देर शाम हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों काे भी भर्ती कराया गया है। इसमें रामनारायण सहनी, राजगीर सहनी, किरतू सहनी और शंभू सहनी शामिल हैं।

घटना के पीछे शराब मामला बताया जा रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार कराने का आरोप लगा रहे थे। इसी को लेकर रविवार की शाम दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें गोली चलाने वाला परंपरागत हथियार लेकर हमला कर दिया। इसमें रामनारयण सहनी, राजगीर सहनी, किरतू सहनी, शंभू सहनी, रमेश सहनी, सूरज सहनी, पार्वती देवी आदि लोग जख्मी हो गए। इसके बाद पूरी रात दोनों पक्षों में तनाव कायम रहा। बावजूद, पुलिस झांकने तक नहीं आई। जबकि, स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस को घटना की जानकारी दी। हमलावर पूरी रात हंगामा करते रहे, कोई टोकने वाला नहीं मिला।

Advertisement

हमलावर रात्रि में भी फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया। इस बीच सुबह होते ही तो फिर से फायरिंग कर दी । इसमें तीन लोगों जख्मी हो गए। इसमें राजेश सहनी और पलटू सहनी की हालत काफी गंभीर है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह एपीएम थाने की पुलिस ने विजेंद्र सहनी को 39 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शनिवार की शाम में हृदय सहनी को विशनपुर थाने की पुलिस ने देसी शराब के साथ दबोच लिया। इस बीच रविवार की सुबह एपीएम पुलिस ने फिर राजाबुल सहनी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे से भीड़ गए। हालांकि, जख्मी पार्वती देवी ने बताया कि उनके पुत्र बाला सहनी की आरोपित पक्ष आठ वर्ष पहले हत्या कर दी थी।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…