Home Featured पूर्व कुलपति डॉ राजकिशोर झा के निधन पर ब्राह्मण फेडरेशन ने जताया शोक।
September 5, 2022

पूर्व कुलपति डॉ राजकिशोर झा के निधन पर ब्राह्मण फेडरेशन ने जताया शोक।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ राजकिशोर झा के निधन पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन ने शोक जताया है।

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ राजकिशोर झा प्रख्यात शिक्षाविद् थे। वे न केवल शिक्षाविद थे, बल्कि मिथिला एवं मैथिली के विकास हेतु तत्पर रहने वाले सामाजिक योद्धा भी थे। उनके निधन से शैक्षणिक जगत के साथ साथ सम्पूर्ण मैथिल समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

Advertisement

फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा ने उन्हें वे उत्कृष्ट अर्थशास्त्री होने के साथ साथ लोकप्रिय शिक्षक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ0 झा ने जब 5 फरवरी 2017 को कुलपति का दायित्व संभाला था, उस समय विश्वविद्यालय की जो अराजक स्थिति थी, उससे सभी परिचित हैं। परंतु डॉ झा के मिलनसार एवं सरल स्वभाव ने पूरे विश्वविद्यालय का माहौल बदल दिया। कार्य संस्कृति को उन्होंने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में ही सरल बना दिया। अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए डॉ झा आम मिथिलावासी के दिलो-दिमाग में हमेशा जीवंत बने रहेंगे।

जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा ने कहा कि डॉ राजकिशोर झा उत्कृष्ट अर्थशास्त्री एवं लोकप्रिय शिक्षक होने के साथ साथ समाज सुधारक की भूमिका भी निभाते रहे।

डॉ० झा के निधन पर महामंत्री राजीव झा, जिला संयोजक गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष रंजीत झा गगन, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी एवं देवकुमार झा आदि ने भी दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…