Home Featured बाल श्रमिक विद्यालय के शिक्षकाें ने श्रम अधीक्षक के समक्ष किया प्रदर्शन।
September 5, 2022

बाल श्रमिक विद्यालय के शिक्षकाें ने श्रम अधीक्षक के समक्ष किया प्रदर्शन।

दरभंगा: बाल श्रमिक विशेष विद्यालय के शिक्षकाें एवं कर्मचारियों ने अपनी मांगाें काे लेक श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में लहेरियासराय टावर से चल कर श्रम अधीक्षक कार्यालय रामनगर लहेरियासराय तक गए।

सभा स्थल पर एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता रामाशीष साह ने की। माैके पर सीटू के संयोजक नरेंद्र मंडल ने कहा कि उनकी मांग है क छटनीग्रस्त सभी श्रमिक शिक्षक एवं कर्मचारियों को पुनः सेवा ली जाए या फिर इनका समायोजन शिक्षा विभाग में किया जाए। कार्य अवधि की बकाया राशि का भुगतान अविलंब किया जाए।

Advertisement

श्रमिक विद्यालय के छात्रों के बकाया छात्रवृति का भुगतान अविलंब हो। होटल, ढाबा, ईंट भट्टा आदि जगहों पर काम करने वाले 6 से 14 साल तक के बच्चों को इस विद्यालय में पढ़ाया जाए। सभा को मनोज कुमार, पुष्पा झा, जय कुमार, सर्वेश्वर कर्ण, अनिल कुमार शंभू पासवान आदि संबोधित किया।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…