Home Featured बच्चा चोरी के आरोपी की लोगों ने की पिटाई, किया गया पुलिस के हवाले।
September 9, 2022

बच्चा चोरी के आरोपी की लोगों ने की पिटाई, किया गया पुलिस के हवाले।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: पिछले तीन चार महीनों में जिले में सभी प्रकार के चोरियों में नम्बर वन थानाक्षेत्र होने का यदि होता तो शायद वह अवार्ड जिला मुख्यालय के नाक के नीचे आवस्थित लहेरियासराय थाना को मिलता। बंद घरों में चोरी, लोगों के रहते ग्रिल खोलकर चोरी, थाना के ठीक सामने आवस्थित दूकान में चोरी, एक दिन में आधा दर्जन बाइकों की चोरी, दिनदहाड़े समाहरणालय के सामने से बाइक चोरी का प्रयास आदि की घटनाएं जहां लहेरियासराय थाना की शोभा बढ़ा ही रही थीं, वहीं इसमें बच्चा चोरी के प्रयास की घटना ने चार चांद लगा दिए।

दअरसल, लहेरियासराय स्थित दरभंगा क्लब के निकट शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने विक्षिप्त जैसे दिख रहे एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। उस पर बच्चा चोरी का आरोप था। लोगों का कहना था कि इसे अपने साथ बच्चे को ले जाते हुए पकड़ा गया है। लोगों ने बताया कि जब उससे पूछताछ की गयी तो तो वह बच्चा छोड़कर भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे लहेरियासराय थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisement

मामले की जानकारी मिलते ही बच्चे की मां ने लहेरियासराय थाना पहुंचकर अपने बच्चे की पहचान कर वापस ले गई। बहेड़ी प्रखंड के उजैना गांव निवासी बच्चे की मां रंभा कुमारी ने बताया कि वे खाजासराय में किराए के मकान में रहती हैं। अपने बेटे को घर पर छोड़कर दूसरे बेटे को स्कूल से लाने गई थी। इसी दौरान चोर उनके बेटे को लेकर भागा। जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली, दौड़े-दौड़े यहां पहुंचे। बच्चे का नाम सुशांत कुमार (5) है।

इस संबंध में स्थानीय मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने जब बच्चे को इस व्यक्ति के साथ जाते देखा तो शक हुआ कि यह बच्चा इसका नहीं हो सकता। उसे रोककर पूछने की कोशिश की तो वह बच्चा छोड़कर भागने लगा। लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि आरोपित विक्षिप्त है। उस पर बच्चा चोरी का लगाया गया आरोप गलत है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…