Home Featured चाकूबाजी में घायल इलाजरत युवक की मौत के बाद भड़का लोगों का आक्रोश।
September 9, 2022

चाकूबाजी में घायल इलाजरत युवक की मौत के बाद भड़का लोगों का आक्रोश।

देखिए वीडियो भी।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के जेठियाही पोखर मोहल्ले में हुई चाकूबाजी में घायल युवक की मौत शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान हो गई। जैसे ही लोगों ने युवक की मौत की सूचना मिली, लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन लोगों का कहना था कि घटना बुधवार की रात ही हुई, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई। हालांकि जैसे बवाल की सूचना मिली, पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को इस दौरान काफी विरोध का सामना करना पड़ा। इसी बीच युवक पर हमला करने का आरोपित क्रांति राम घर से बाहर निकलकर लोगों को धमकाने लगा। उसने कहा कि जेल से आने के बाद हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। अगर कोई गवाही देता है तो इसका अंजाम बुरा होगा। यह सुनते ही लोगों ने उसपर हमला कर दिया। लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया।

Advertisement

मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने आनन-फानन में क्रांति राम की मां को हिरासत में ले लिया। इधर, शाम में सूरज राम के बड़े पुत्र कुंदन राम का शव घर पहुंचा तो वहां का वातावरण गमगीन हो गया। वहीं, कुंदन का छोटा भाई विशाल राम पटना में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हालांकि उसके सबसे छोटे भाई आकाश राम का इलाज डीएमसीएच में चल रहा था। वहां से उसकी छुट्टी हो गई है।

बताया जाता है कि आपसी विवाद में बुधवार को मारपीट की घटना घटी थी। इसके बाद पुलिस सभी को शांत कराने के लिए घटनास्थल पर पहुंची थी। लेकिन, अचानक क्रांति राम, हरिओम राम और आलोक राम ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें कुंदन राम सहित उसके दोनों भाई विशाल राम और आकाश राम घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए विशाल और कुंदन को वहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान कुंदन की मौत हो गई। इधर, मोहल्लेवासियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र चौधरी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…