Home Featured दरभंगा पहुंचने पर जदयू नेताओं का गर्मजोशी से हुआ स्वागत।
September 10, 2022

दरभंगा पहुंचने पर जदयू नेताओं का गर्मजोशी से हुआ स्वागत।

दरभंगा: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा सहित विभिन्न नेताओं का दरभंगा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मधुबनी के घोघरडीहा जाने के क्रम में दिल्ली मोड़ पर जिलाध्यक्ष सह बेनीपुर बिधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पाग व अंग वस्त्र से उन्हें सम्मानित किया।

Advertisement

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि मिथिलांचल जदयू तथा नीतीश कुमार के लिए सदैव उर्वरा भूमि रही है. दरभंगा में पार्टी का मजबूत संगठन है जो यहां कार्यकर्ताओं के उत्साह से दिखाई देता है। जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रो. चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के संदेशों एवं विचारधारा को जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मजबूती दी जा रही है, आने वाले समय में वह मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर शम्भू नाथ झा, एजाज अख्तर खां रूमी, गंगा सिंह, शैलेन्द्र चौधरी, राम शंकर सिंह, चौधरी मुकुंद राय, अवन कुमार राय, घनश्याम कुमार राय, संजीव मिश्र, गौरव कुमार राय, कमरुल हसन, कन्हैया झा, कृष्ण कांत चौधरी, डॉ. असरफ हुसैन, गौड़ी राय, धनंजय झा आदि थे। उधर, जदयू नेता नवीन खट्टीक और उनके दर्जनों समर्थकों ने जदयू नेताओं का भव्य स्वागत किया। मौके पर सदर इमाम साहेब, प्रीतम राम, अशोक साह, मनोज राम, विपिन झा, रामसेवक यादव आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…