Home Featured सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण।
September 19, 2022

सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला भाजपा की ओर से सदर प्रखंड में दिव्यांगों के बीच ट्राईसाईिकल का जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर शामिल हुए। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल व सशक्त नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम को छू रहा है। देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ और कई जन स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं चल रहा हैं। पीएम मोदी द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में भविष्य को मद्देनजर रखते हुए जो कार्य किया जा रहा है वह ऐतिहासिक है। केंद्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके तहत मुफ्त ट्राइसाइकिल एवं सुरक्षा उपकरण वितरण, ऑपरेशन इत्यादि के अलावा कई सहायता शामिल है।

Advertisement

जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलंकित शब्द विकलांग को हटाकर दिव्यांग का प्रयोग कर साबित किया कि शारिरिक रूप से आशक्त लोगों के पास दिव्य क्षमता है। मौके पर विधान पार्षद हरि सहनी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी, कार्यक्रम प्रभारी विजय चौधरी, जिला महामंत्री ज्योति कृष्ण झा लवली, मंडल अध्यक्ष रतन पासवान, ब्रह्मानंद यादव आदि थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…