Home Featured महापौर पद हेतु मधुबाला सिन्हा ने किया नामांकन दाखिल, वार्ड 32 के निवर्तमान पार्षद ने दिया अपना समर्थन।
September 19, 2022

महापौर पद हेतु मधुबाला सिन्हा ने किया नामांकन दाखिल, वार्ड 32 के निवर्तमान पार्षद ने दिया अपना समर्थन।

दरभंगा: नगर निगम में महापौर पद हेतु वार्ड 21 के निवर्तमान वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा ने सोमवार को महापौर पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया।

2007 से लगातार तीन बार पार्षद के रूप में चुनी गई और तीनों बार दरभंगा में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाली इस महिला पार्षद ने अब महापौर पद के लिए निगम के महापौर पद पर अपनी दावेदारी पेश की है।

नामांकन के दौरान मधुबाला सिन्हा का जगह – जगह लोगों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

वहीं वार्ड 32 के निवर्तमान पार्षद पति सह समाजसेवी मुन्ना अंसारी ने बयान देते हुए कहा कि मैने वार्ड 32 का सर्वे किया। इसमें क़रीब 90 प्रतिशत मतदाताओं ने दरभंगा नगर निगम चुनाव में महापौर पद की प्रत्याशी मधुबाला सिंहा के पक्ष में अपना समर्थन जताया है, जिसके बाद मैं और पुर्व पार्षद हीरा नय्यर आज़म ने भी वार्ड 32 के मतदाताओं के समर्थन का सम्मान करते हुए मधुबाला सिंहा को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे नगर निगम क्षेत्र की जनता से अपील करता हूँ कि महापौर पद की उम्मीदवारी मधुबाला सिंहा को भारी मतों से विजयी बनाएं, क्योंकि पूरे शहर में कोरोनाकाल जैसे भयावह स्थिति में भी मधुबाला सिंहा एवं उनके पति नवीन सिन्हा ने लोगों की काफ़ी बढ़ चढ़ कर मदद की और जाति धर्म से उपर उठकर इंसानियत का धर्म बखूबी निभाया। ऐसे में अगर वह महापौर चुन कर आती हैं तो पूरे नगर निगम क्षेत्र का बेहतर ढंग से विकास हो सकता है और लोगों की समस्याओं का निवारण भी तेज़ गति से होगा।

Advertisement
Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…