Home Featured सात दलों की महागठबंधन सरकार बनने से संपूर्ण देश में खुशी का माहौल : विधायक।
September 27, 2022

सात दलों की महागठबंधन सरकार बनने से संपूर्ण देश में खुशी का माहौल : विधायक।

दरभंगा: जदयू प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में सतर्कता व जागरूकता मार्च निकाला गया। जदयू जिलाध्यक्ष व बेनीपुर विधायक प्रो. विनय चौधरी ने कहा कि सात दलों की महागठबंधन सरकार बनने के बाद संपूर्ण देश में खुशी का माहौल बना है। हर राज्य में नीतीश कुमार की इस पहल का स्वागत हो रहा है। विकास विरोधी भाजपा द्वारा सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए यह मार्च निकाला गया है। बेनीपुर में प्रखंड अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा के नेतृत्व में मार्च निकाला गया।

Advertisement

इसमें जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खां ‘रूमी, बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, गौरी राय, प्रेम कुमार झा, मनोज सहनी, अमित कुमार राय बिट्टू आदि थे। उधर, दरभंगा शहर में निकाले गए मार्च में जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद मो. अली अशरफ फातमी व अन्य थे। जदयू के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधान पार्षद प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में भाजपा की विकास विरोधी नीतियों का अब पर्दाफाश हो गया है। जनता यह समझ गई है कि भाजपा ने कोरा आश्वासन देकर देश की जनता से हमेशा छलावा किया है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…